झांसी दिनांक 31 दिसम्बर 2024
—————–
झांसी-कमिश्नरी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी दीपक मिश्रा आज सेवानिवृत हो गए, उनके सेवानिवृत होने पर आयुक्त श्री विमल कुमार दुबे ने उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप निदेशक अर्थ एवं संख्या श्री एस एन त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी श्री दीपक मिश्रा ने 39 वर्ष की सेवा की है और वह हमेशा सभी लोगों के काम करते थे।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन प्रियंका, संयुक्त विकास आयुक्त श्ऋषिमुनि उपाध्याय सहित कमिश्नरी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
————–
टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।