झांसी महानगर:संसद अनुराग शर्मा ने बी जे पी की शानदार दिल्ली की विजय पर कार्यकर्ताओं को दे बधाई

सांसद अनुराग शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

झांसी ललितपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने इस विजय का श्रेय विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व और उनकी विकासोन्मुखी नीतियों को दिया सांसद अनुराग शर्मा ने भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा केजरीवाल को पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले प्रवेश वर्मा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी को भी बधाई एवं आभार व्यक्त किया लक्ष्मी नगर विधानसभा में सांसद अनुराग शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका सांसद अनुराग शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर लक्ष्मी नगर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अभय वर्मा के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की उनकी मेहनत और अथक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि अभय वर्मा 11,542 वोटों के बड़े अंतर से विजयी हुए इस शानदार जीत पर सांसद अनुराग शर्मा ने विधायक अभय वर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं मैं उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी और प्रधानमंत्री की नीतियों के प्रति जनता के उत्साह को वोटों में परिवर्तित किया यह विजय आपके अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Share