मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना असोहा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 150 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी/विस्फोटक सामग्री बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण-दिनांक 24.10.2024 को थानाध्यक्ष विमलकान्त गोयल, उ0नि0 श्री विनोद कुमार, उ0नि0 श्री अनिल कुमार राजपूत द्वारा ग्राम कांथा से वारिस पुत्र चाँदबाबू उर्फ सुलेमान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम काँथा थाना असोहा जनपद उन्नाव को कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री/आतिशबाजी करीब 150 किलोग्राम बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 214/2024 धारा 9बी भारतीय विस्फोटक अधिनियम 1884 पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
वारिस पुत्र चाँदबाबू उर्फ सुलेमान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम काँथा थाना असोहा जनपद उन्नाव
बरामदगी –
अवैध विस्फोटक सामग्री करीब 150 किलोग्राम
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष विमलकान्त गोयल
2. उ0नि0 श्री विनोद कुमार
3. उ0नि0 श्री अनिल कुमार राजपूत
4. हे0का0 ओमंकार सिंह
5. का0 सुमित कुमार
6. का0 माधव पाँचाल
7. म0का0 रूबी पटेल