दिनांक 22.11.2024 थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव हत्या के प्रयास के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार।

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता दिनेश कुमार की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण-दिनांक 19.11.2024 को समय करीब 21.45 बजे ठेकेदार अनुराग त्यागी द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना अचलगंज क्षेत्रांतर्गत कोरारी मोड़ के पास एक पानी टैंकर चालक हीरालाल निषाद पुत्र छुटकू निवासी मदारपुर थाना मौदहा जनपद हमीरपुर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेट पर चाकू मार दिया गया है। सूचना के आधार पर पीआरवी 6119 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल हीरालाल उपरोक्त को जिला अस्पताल उन्नाव भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टर द्वारा उसे हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया है जहां हीरालाल उपरोक्त इलाजरत है। घटना उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 362/24 धारा 109/352 बीएनएस बनाम 1.केशन कुमार पुत्र सरजू प्रसाद उम्र करीब 21 वर्ष 2. चन्द्रशेखर पुत्र सुन्दर उम्र करीब 35 वर्ष निवासीगण डम्बरखेड़ा थाना अचलगंज उन्नाव पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 22.11.2024 थाना अचलगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित दोनो अभियुक्त केशन व चन्द्रशेखर को कब्जें से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.केशन कुमार पुत्र सरजू प्रसाद उम्र करीब 21 वर्ष निवासी डम्बरखेड़ा थाना अचलगंज उन्नाव
2. चन्द्रशेखर पुत्र सुन्दर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी डम्बरखेड़ा थाना अचलगंज उन्नाव
बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद चाकू (आलाकत्ल)
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी
2. उ0नि0 गयाप्रसाद रमन
3. उ0नि0 किशोरीलाल
4. हे0का0 अमित कुमार
5. का0 ओमनारायण
6. का0 प्रवीण चौरसिया

Share