महिला मोर्चा के द्वारा घर-घर पहुंच कर महिलाओं को भाजपा की सदस्यता से जोड़ा गया
भाजपा ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
युवा मोर्चा ने लगाया कैम्प तो महिला मोर्चा एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर बनाए सदस्य
भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत लगाई विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा ने युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे की नेतृत्व में महानगर के सभी 15 मंडलों में कैंप लगाया छात्रों से संपर्क साधा और उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से 372 लोगों को जोड़ा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी के नेतृत्व में महानगर की सभी मंडलों में घर-घर जाकर संपर्क कर महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम किया और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं ने अपने शक्ति केंद्रों में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा
जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत 1448 लोगों को भाजपा से जोड़ा गया जिसमें से युवा मोर्चा ने राजरूपपुर, खुल्दाबाद, शहराराबाग, ट्रिपल आईटी चौराहा, सलोरी चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज चौराहा, आदि स्थानों पर कैंप लगाकर 372 लोगों को सदस्य बनाएं और महिला मोर्चा ने प्रीतम नगर, खुल्दाबाद, मुट्ठीगंज, कीडगंज, मीरापुर, दारागंज, आदि क्षेत्र में घर-घर जाकर 344 महिलाओं को भाजपा की सदस्यता से जोड़ा और शक्ति केंद्र के संयोजको ने 732 लोगों को सदस्य बनाया
इस अवसर राजेश केसरवानी,महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे, सरोज रंजन, पूनम कैथवास, युवा मोर्चा के शुभम पांडे , लव कुश केसरवानी, ईशान गुप्ता,अभिषेक ठाकुर, ज्ञान कुशवाहा सत्येंद्र शर्मा,संजय केसरवानी, अमन सक्सैना ,शुभम कुशवाहा, अभिषेक सिंह ,सागर दीक्षित, हर्षद तिवारी, आदिशक्ति केंद्र के संयोजक एवं युवा और महिला मोर्चा के मंडल के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
Share