झांसी महानगर: आम आदमी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह के आह्वाहन पर आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक स्थल पर जनसेवा एवं श्रमदान का कार्यकम किया गया

आप कार्यकर्ताओं ने किया आंबेडकर उद्यान में श्रमदान।

बैठक में कार्यकर्ताओं से नई ऊर्जा से काम करने का किया आह्वान।

झांसी। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक स्थल पर जनसेवा एवं श्रमदान का कार्यक्रम किया गया जिसके अंतर्गत आज झांसी जिले में महानगर के कचहरी चौराहा स्थित आंबेडकर उद्यान में कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई कर श्रम दान किया गया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मा0 संजय सिंह की अध्यक्षता में विगत 28 फरवरी 2025 को प्रदेश के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रांत अध्यक्षों, प्रकोष्ठ अध्यक्षों सहित प्रमुख पदाधिकारियों की जूम मीटिंग संपन्न हुई थी जिसमें पार्टी की मेन बॉडी एवं सभी प्रकोष्ठों की सक्रियता की रिपोर्ट ली गई थी एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीति पर चर्चा हुई थी एवं आने वाली चुनौतियों के लिए नए सिरे से कमर कस कर काम करने, संगठन निर्माण करने तथा पूर्व की भांति नियमित कार्यक्रम किए जाने की बात कही गई थी।

इसी क्रम में आज दिनांक 1 मार्च 2025 को संपूर्ण प्रदेश में सार्वजनिक स्थल पर जन सेवा का कार्यक्रम चलाया गया जिसके अंतर्गत झांसी के कचहरी चौराहा स्थित डॉ आंबेडकर उद्यान में श्रमदान किया गया जिसमें पार्टी की जिला, महानगर एवं समस्त प्रकोष्ठों के सक्रिय साथियों की उपस्थिति रही।

श्रम दान के उपरांत संपन्न हुई बैठक में
वर्तमान की केंद्र एवं दिल्ली व उत्तर प्रदेश जैसी भाजपा सरकारों की संविधान विरोधी कार्यशैली ले लड़ने के लिए एवं अन्य चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया गया तथा संगठन विस्तार के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज, महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रिजवान खान, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, पूर्व जिला महासचिव राजकुमार राव, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, महानगर महासचिव नीलम चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, सतीश राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रविंद्र रायकवार, तेज सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Share