मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदया के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा एक सफेद रंग की वैगनार कार से लगभग 09 लाख रुपये कीमत का 20 किलो गांजा बरामद कर 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 21.01.2025 को रात्रि में थाना कोतवाली सदर पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा हुसैन नगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की वैगनार गाड़ी नं0 UP 35 AK 0848 सवार दो अभियुक्तों 01. गुड्डू पुत्र असगर उम्र करीब 28 वर्ष नि0 पीरनपुर निकट चन्द्र बालिका नव भारती इण्टर कालेज थाना कोतवाली सदर जनपद फतेहपुर हालपता किराये का मकान निकट इस्माईल चक्की तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव 02.अशोक कुमार पुत्र स्व0 छेदीलाल उम्र करीब 38 वर्ष नि0 1/419 मोहल्ला शक्ति नगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को कार से एक ट्राली बैग व एक सफेद बोरी में रखा 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। कार में सवार दो अन्य अभियुक्त 01. रिजवान खान पुत्र सुहैल अहमद नि0 तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव 02. अल्ताफ पुत्र सुहैल अहमद नि0 तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। उपरोक्त दोनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 53/2025 धारा- 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है तथा वैगनार कार न0 UP 35 AK 0848 को धारा 207 MV ACT में सीज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01.गुड्डू पुत्र असगर उम्र करीब 28 वर्ष नि0 पीरनपुर निकट चन्द्र बालिका नव भारती इण्टर कालेज थाना कोतवाली सदर जनपद फतेहपुर हालपता किराये का मकान निकट इस्माईल चक्की तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव।
02.अशोक कुमार पुत्र स्व0 छेदीलाल उम्र करीब 38 वर्ष नि0 1/419 मोहल्ला शक्ति नगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव।
बरामदगी का विवरण-20 किलोग्राम नाजायज गांजा, वैगनार गाडी नं0 UP 35 AK 0848 धारा 207 MV ACT में सीज
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
प्र0नि0 श्री प्रमोद कुमार मिश्रा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव
उ0नि0 श्री राजेश कुमार दीक्षित चौकी प्रभारी किला थाना कोतवाली सदर
उ0नि0 श्री अंजनी सिह चौकी प्रभारी अस्पताल थाना कोतवाली सदर
हे0का0 भालचन्द्र
हे0का0 संजीव कुमार
का0 राजेश कुमार
सर्विलांस सेल
उ0नि0 श्री मुन्ना कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम