प्रियंका गांधी का 53वां जन्मदिन:महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया, जरूरतमंदो को कंबल भी किए वितरित

[ad_1]

  • कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय पर मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन 

रायबरेली। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय महराजगंज में कांग्रेस महासचिव वा वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी का 53 वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यालय पर उपस्थित कांग्रेसियों ने जन्मदिन पर केक काटने के बाद जरूरतमंदो को कंबल भी वितरित किए।

ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्ममदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटकर उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

वहीं इस दौरान महराजगंज कस्बे के सभी 7 बूथों के अंतर्गत रहने वाले करीब पांच दर्जन से अधिक जरुरत मंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भेजे गए कंबलों को वितरित किया गया है।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष भरत मिश्रा, प्रिंशू वैश्य हौसला तिवारी, राजेश कुमार, राम चंदर सिंह, इस्तियाक अहमद, रवि चंद सिंह, भगवान दीन फौजी, हनुमान जायसवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Share