झांसी महानगर:डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत

गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत

परिजनों का आरोप है कि हड्डी के डॉक्टर ने गर्भवती महिला का गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया

झांसी! एक निजी हॉस्पिटल में आज सुबह उस समय हंगामा हो गया जब एक वहां भर्ती गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हड्डी के डॉक्टर ने गर्भवती महिला का गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही डॉक्टर उपचार की फाइल लेकर गायब है। सूचना पर पहुंची नवाबाद, सदर बाजार थाना की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी, सीओ सिटी ने मृतक महिला के परिजनों की बात सुनी और उन्हें कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र शिवाजी नगर के पास शहर के चर्चित हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय त्रिपाठी का अस्पताल बना हुआ है। डॉक्टर संजय त्रिपाठी की पत्नी नंदिता त्रिपाठी गायनिक की डॉक्टर है। दोनों हॉस्पिटल में मरीजों का उपचार करते है। उन्नाव बालाजी रोड अयोध्या पुरी कॉलोनी निवासी मुकेश राजपूत ने अपनी गर्भवती पत्नी सोनम राजपूत को इन्हीं के हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। इस पर मुकेश ओर उसके परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाने लगे। मुकेश का आरोप था कि हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की पत्नी नंदिता गायनिक है, लेकिन उन्होंने उसकी पत्नी का ऑपरेशन नहीं किया। बल्कि हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ ने उनकी पत्नी का ऑपरेशन कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही डॉक्टर को बुलाने पर वह नहीं आ रहे ओर फाइल भी नहीं दे रहे। सूचना पर नवाबाद थाना ओर सदर बाजार थाना का पुलिस फोर्स सहित एसपी सिटी ओर सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन से चार घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस द्वारा उन्हें कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया। जिस पर तैयार हो गए। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतिका की मौत किन कारणों से हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Share