दिनांक 05.10.2024 थाना बांगरमऊ, जनपद उन्नाव अनियमित जमा योजना के द्वारा ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार।

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा अनियमित जमा योजना के द्वारा ठगी करने का आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 05.10.2024 को उ0नि0 जितेन्द्र पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना बांगरमऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2024 धारा 406/504/506 भादवि व 3/5/21/23 BUDS ACT में वांछित अभियुक्त अन्जुम अली पुत्र सोनेलाल निवासी मो0 खत्रियाना कस्बा गंज मुरादाबाद थाना बांगरमऊ, उन्नाव उम्र करीब 32 वर्ष को हरदोई बाइपास तिराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त का विवरण
अन्जुम अली पुत्र सोनेलाल निवासी मो0 खत्रियाना कस्बा गंज मुरादाबाद थाना बांगरमऊ, उन्नाव उम्र करीब 32 वर्ष

अपराधिक इतिहास-
I. मु0अ0सं0 165/2024 धारा 406/504/506 भादवि
II. मु0अ0सं0 169/2024 धारा 406/504/506 भादवि व 3/5/21/23 BUDS ACT
III. मु0अ0स0 359/2024 धारा- 318(4)/316(2)/191(2)/ 352/351(3) B.N.S.
IV. मु0अ0सं0 – 302/2024 धारा 191(2)/131/352/324(5)/351(2) B.N.S.

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 जितेन्द्र पाण्डेय
2. का0 प्रवीण कुमार

Share