झांसी महानगर:झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में 202 किलो 660 ग्राम अवैध गांजा के सहित 2 तस्करों को पकड़ा गया

202 किलो 660 ग्राम अवैध गांजा के सहित 2 तस्करों को पकड़ा

झांसी जिले के थाना बबीना में रात्रि समय 12:30 बजे मुखविर की सूचना पर एएनटीएफ झाँसी व थाना बबीना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान NH-44 पर बबीना टोल प्लाजा से करीब 05 कि0मी0 पहले मुरली माता मन्दिर व इण्डोगल्फ कम्पनी के मध्य ट्रक नं0 RJ 11 GC 5842 में 202 किलो 660 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है गांजा के साथ पकड़े गए व्यक्ति का नाम सुभाष पुत्र श्याम बाबू कुशवाहा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रोहता थाना सदर बाजार जनपद आगरा और दिनेश शाह पुत्र जयकरन शाह उम्र 37 वर्ष निवासी नगला रामबल कालिन्द्री बिहार थाना एत्मादौला जनपद आगरा को गिरफ्तार किया है पकड़े गए गांजा की कीमत एक करोड़ बताई जा रही है दविश देने वाली थाना पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश कुमार शुक्ला थाना बबीना झाँसी उ0नि0 नीरज कुमार थाना बबीना झाँसी हे0का0 273 हरेन्द्र सिंह थाना बबीना झाँसी का0 120 महेश चन्द थाना बबीना झाँसी तथा एएनटीएफ टीम झाँसी में उ0नि0 चन्दन पाण्डेय एएनटीएफ झाँसी हे0का0 रामनरेश सिंह एएनटीएफ झाँसी का0 प्रदीप कुमार एएनटीएफ झाँसी का0 गजेन्द्र सिंह एएनटीएफ झाँसी।

 

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Share