थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा किन्नरों के आवास से चोरी करने वाले एक अभियुक्त को बरामद किए गए चोरी के सामान व नकद रूपये के साथ किया गया गिरफ्तार!

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा किन्नरों के आवास से चोरी करने वाले एक अभियुक्त को बरामद किए गए चोरी के सामान व नकद रूपये के साथ किया गया गिरफ्तार!

थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा किन्नरों के आवास से चोरी करने वाले एक अभियुक्त नाजिर हुसैन पुत्र ताजवर निवासी ग्राम अमोढा थाना छावनी बस्ती को बरामद किए गए चोरी के 2120(दो हजार एक सौ बीस) रुपए नकद व चोरी गए सफेद धातु के गहने व जेवरात के साथ रामरेखा पुल के पास से हिरासत पुलिस में लेने के उपरान्त आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना छावनी पर मु0अ0सं0 177/2024 धारा 331(4), 305(a), 317(2) BNS पंजीकृत हुआ था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. नाजिर हुसैन पुत्र ताजवर निवासी ग्राम अमोढा थाना छावनी बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष

बरामदगी का विवरण-

  1. 2120 रुपए नकद
  2. चोरी गए सफेद धातु के गहने व जेवरात

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश कुमार तिवारी, जनपद बस्ती।
  2. उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती।
  3. कां0 मुकेश यादव, कां0 सोनू यादव, का0 सुनील चौहान थाना छावनी जनपद बस्ती
Share