
- मानवाधिकार मीडिया न्यूज
- हटा पुष्पेंद्र रैकवार
15 से 30 जुलाई तक
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान मानस हेल्पलाइन नबर 1933
नेशनल सुसाईड हेल्पलाइन 14416
नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446
हमारा है यही संदेश नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश
- थाना रनेह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह में श्रीमान थाना प्रभारी महोदय एवं थाना स्टाफ द्वारा “नशे से दूरी है जरुरी “। थाना प्रभारी ने नये सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से बताया और छात्राओं को बताया कि कैसे वे किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।
- अभियान के तहत स्कूल में सभी बच्चों को इस सम्बन्ध में जानकारियां दी और मोटर व्हीकल एक्ट,साइबर अपराध के सम्बन्ध में भी जानकारी दी।जिसमें स्कूल के प्राचार्य महोदय श्री अरविन्द कुमार राजोरिया एवं स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया इसके पीछे मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना है।
थाना प्रभारी ने स्कूली छात्रों को सायबर तथा महिला संबंधी अपराधों की दी जानकारी
उन्होंने बताया की हमें हमेशा अपराधो की रोकथाम के प्रति जागरूक रहना चाहिए,मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से होने वाले सायबर अपराध,महिलाओं बच्चों के साथ घटित होने वाले अपराध को कैसे समझें ,अगर कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो सतर्क रहे, ऐसी घटनाओं को कभी इग्नोर न करें। अपने परिजनो को बताएं। क्योंकि आप विरोध नहीं करेंगे तो उसके बर्ताव में सुधार नहीं होगा। अपने उपर हो रहे गलत कार्य को आप अपनी महिला टीचर से भी शेयर कर सकते है, बताया गया।



मानवाधिकार मीडिया मध्य प्रदेश सच आप तक पहुंचे





