
सैदपुर गाजीपुर: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील इकाई का मंगलवार को तहसील सभागार में द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव कराया गया। जहां अध्यक्ष से लेकर सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव कराया गया। इसी क्रम में राहुल मौर्य को निर्विरोध अध्यक्ष, अजीत यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तेजवीर सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, परमानंद मौर्य मंत्री, अमरजीत यादव उपमंत्री, जया सिंह को कोषाध्यक्ष व बृजेश दुबे को निर्विरोध रूप से लेखा निरीक्षक चुना गया। जहां चुनाव पर्यवेक्षक, सहायक निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि वो संगठन व लेखपालों के हितों के लिए हर वक्त तत्पर रहेंगे और उनके हितों के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे।