सैदपुर : नगर के विकास के लिए 20 करोड़ की कार्ययोजनाओं का प्रस्ताव लेकर मुख्यमंत्री से मिलीं चेयरमैन सुशीला सोनकर, सीएम ने दिया भरोसा

RK.Bindra

July 16, 2025

सैदपुर। नगर पंचायत के विकास के लिए सोमवार को नगर की चेयरमैन सुशीला सोनकर अपने पति व पुत्र के साथ लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनसे नगर पंचायत में विकास को गति प्रदान करने में सहयोग की मांग की। इस दौरान चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को 20 करोड़ रूपए का प्रस्ताव सौंपा, जिसमें उन्होंने नगर के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न व आवश्यक कार्ययोजनाओं को दर्शाते हुए मांग की थी। मुख्यमंत्री को बताया कि नगर का समुचित विकास अब तक नहीं हो पाया है। ऐसे में नगर को विकास से संतृप्त करने के लिए इन कार्यों का कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने प्रस्ताव में दी गई कार्ययोजनाओं की सूची को देखा तो सभी आवश्यक लगे। जिसके बाद उन्हें पूर्ण कराने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर में बेहतर कार्य के लिए चेयरमैन को शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर उनके साथ उनके पति व चंदौली के जिला पंचायत कार्यालय में बतौर लिपिक तैनात सुभाष सोनकर व बड़े पुत्र अमन सोनकर मौजूद थे।

Share