झांसी महानगर:झांसी के सौरभ आनन्द भारतीय हॉकी टीम में बर्लिन में दिखाएंगे अपनी हॉकी का दम

Bobby Chawla

June 11, 2025

झांसी के सौरभ आनंद भारतीय हॉकी टीम में शामिल
जर्मनी के बर्लिन शहर में दिखाएंगे अपनी हॉकी का दम
झांसी।नगर की एक और युवा खेल प्रतिभा को अपनी प्रतिभा की दम पर भारतीय जूनियर हॉकी टीम में जगह मिली है।
अग्रिम पंक्ति के सौरभ आनंद कुशवाहा की 21 से 25 जून तक जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित होने वाले 4 देशों के बीच होने वाली हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।टीम इंडिया की कमान फॉरवर्ड अरिजीत सिंह हुंदल को सौंपी गई है।
हॉकी इंडिया ने मंगलवार को टीम की घोषणा की।
टीम में सौरभ आनंद का नाम देख कर झांसी नगर के हॉकी प्रेमी झूम उठे।भारतीय टीम के अलावा इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया,जर्मनी, स्पेन होगी।यह प्रतियोगिता इसी वर्ष के नवंबर माह में भारत में आयोजित होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप की तैयारियों के लिहाज से मुरीद माना जा रहा है।सौरभ इससे पूर्व मस्कट में आयोजित जूनियर एशिया कप की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जूनियर हॉकी टीम में भी रहे हैं।

टीम मानवाधिकार मीडिया से आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Share