मानवाधिकार मीडिया
photo

बारिश ने त्योहारों की रौनक पर फेरा पानी, दीये और सब्जियों के दाम में उछाल

IRFAN ANSARI • राँची जिला व्यूरो चीफ • Ranchi • 🕐 03 Nov 2026, 02:28 PM

नया आलू 50 रुपये किलो पहुंचा, मेथी साग समेत हरी सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा रसोई का बजट संवाददाता/राँची जिला व्यूरो/मानवाधिकार मीडिया राॅंची। लगातार बारिश और चक्रवात अर्नब के प्रभाव से राजधानी रांची में त्योहारों की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। बारिश और नमी के कारण मूर्तिकारों को प्रतिमाएं तैयार करने और कुम्हारों को मिट्टी के दीये सुखाने में परेशानी हो रही है। इसका असर बाजार में दीयों की कीमतों पर भी पड़ा है। इस बार 100 मिट्टी के दीयों की कीमत 150 रुपये हो गई है, जबकि पिछले वर्ष 120 रुपये में मिल रहे थे। वहीं, सब्जियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नया सफेद आलू 50 रुपये किलो, मेथी साग 100 रुपये किलो और सेम 80 रुपये किलो बिक रही है। भिंडी की कीमत 40 रुपये किलो है। फूलगोभी की गुणवत्ता भी बारिश के कारण प्रभावित हुई है। हालांकि, धनिया पत्ती की कीमतों में गिरावट आई है। लगातार बारिश ने जहां कुम्हारों और मूर्तिकारों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, वहीं सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर भी असर डाला है।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया