मानवाधिकार मीडिया
photo

पत्रकारों की मांग पर पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा तोहफा, 12 घंटे के अंदर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 03 Nov 2026, 01:15 PM

अतुल जौहरी रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व से पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह ने पत्रकारों को बड़ी सौगात दी है। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्शगंज चौराहे स्थित मीडिया कार्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग कराए जाने की पत्रकारों की मांग पर उन्होंने तत्काल पहल की। खास बात यह रही कि आश्वासन देने के महज 12 घंटे के अंदर ही इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू करा दिया गया। मीडिया कार्यालय परिसर में काफी समय से इंटरलॉकिंग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पत्रकारों ने इस समस्या को पूर्व विधायक राकेश सिंह के सामने रखा था। उन्होंने पत्रकारों की मांग को गंभीरता से लेते हुए बिना देरी किए कार्य शुरू कराने की व्यवस्था की। दीपावली से पहले मिली इस सौगात से क्षेत्र के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। पत्रकारों ने पूर्व विधायक राकेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित पहल और सहयोगात्मक रवैया सराहनीय है।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया