सूरत के वराछा स्थित किरण चौक के पास बापा सीताराम फार्म के नजदीक पटाखों के स्टॉल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरे स्टॉल को भी चपेट में ले लिया। पटाखों के जोरदार धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गरीब परिवारों का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
पूरी ख़बरें देखें — News Update