मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : विधायक सरयू राय ने रांची विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों को प्रदान किया सहभागिता प्रमाणपत्र

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 03 Nov 2026, 11:07 AM

जमशेदपुर/रांची, झारखंड। विधायक सरयू राय ने बीते माह की 4 तारीख को जमशेदपुर में आयोजित ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार में रांची विश्वविद्यालय की ओर से शामिल हुए प्रतिभागियों को आज रांची में सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने सेमिनार में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के स्तर में सुधार, शिक्षकों के सम्मान तथा शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया। सेमिनार का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना तथा शिक्षा के उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना था। सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए जाने से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुआ।

पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया