गाज़ीपुर। उतरांव क्षेत्र की प्राचीन रामलीला का समापन रावण वध के मंचन के साथ हुआ। अंतिम दिन रामलीला देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में उत्साह बना रहा। रामलीला देखने पहुंचे युवा समाजसेवी हिमांशु राय उर्फ अभिजीत राय को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने रामलीला स्थल पर दर्शकों के बैठने के लिए बनी सीढ़ियों के निर्माण की मांग रखी। हिमांशु राय ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष रामलीला शुरू होने से पहले सीढ़ियों का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। समिति के सदस्यों के अनुसार, इससे पहले भी हिमांशु राय ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के माध्यम से रामलीला परिसर में हाईमास्ट लाइट लगवाने में सहयोग किया था। इसके अलावा उन्होंने समिति को गुप्त दान भी दिया है। समिति ने उनके सहयोग के प्रति आभार जताया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update