मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना असोहा पुलिस द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण-दिनांक 26.10.2023 को वादी श्री रामसुमेर द्वारा थाना असोहा पर रात्रि में लाठी डन्डा लेकर मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 277/2023 धारा 147/148/458/323/506 IPC बनाम दीपक रावत पुत्र बिट्टन रावत आदि 10 नफर अभियुक्त पंजीकृत किया गया था, जिसमें आज दिनांक 27.09.2024 को उ0नि0 श्री बिनोद कुमार मय हमराही पुलिस बल द्वारा अभियुक्त गुड्डू पुत्र बिट्टन उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम जोरावरगंज थाना असोहा जनपद उन्नाव को चन्दनखेड़ा तिराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
गुड्डू पुत्र बिट्टन उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम जोरावरगंज थाना असोहा जनपद उन्नाव
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 श्री बिनोद कुमार
2. का0 माधव पांचाल
3. का0 रोहितकुमार