झांसी महानगर:अपहरण के बाद हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bobby Chawla

February 11, 2025

अपहरण के बाद हत्या झांसी पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में सर्वेलंस, स्वाट एवं थाना रक्सा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही की गई जिसमें थाना रक्सा क्षेत्र से दिनांक-05/02/2025 को 40 वर्षीय व्यक्ति की अपहरण के बाद हत्या संबंधी प्रकरण मे डगरवाहा तिराहा से करीब 70 मीटर की दूरी पर राजापुर जाने वाली सड़क पर अभियुक्त छोटू यादव उर्फ भवानी व शेष अभियुक्तों को ढिकौली तिराहा थाना रक्सा जनपद झाँसी को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद की गई है। थाना रक्सा पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष परमेन्दर कुमार सिंह थाना रक्सा जनपद झाँसी, उ0नि0 जितेन्द्रर सिंह तख्खर मय स्वाट व सर्विलान्स टीम झाँसी,उ0नि0 शिवकुमार चौकी प्रभारी डोंगरी थाना रक्सा जनपद झाँसी, म0उ0नि0 दिव्या सिंह थाना रक्सा जिला झाँसी,का0 मुकेश जुरैल थाना रक्सा जनपद झाँसी,का0 श्याम प्रताप थाना रक्सा जनपद झाँसी,का0 विजय करन थाना रक्सा जनपद झाँसी,का0 विजय कुमार थाना रक्सा जनपद झाँसी,आरक्षी चालक राजेश कुमार सिंह थाना रक्सा जनपद झाँसी आदि उपस्थित रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Share