कन्नौज:स्थानीय किसानों की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन किसान के प्रदेश महासचिव आदेश दुबे स्थानीय किसानों के साथ सकरावा रजवहा पहुंचे।

कन्नौज:स्थानीय किसानों की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन किसान के प्रदेश महासचिव आदेश दुबे स्थानीय किसानों के साथ सकरावा रजवहा पहुंचे

जहां रजबहा की मानक विहीन सफाई होने से प्रदेश महासचिव आदेश दुबे जी ने नाराजगी जताई और वहां पर कार्य कर रहे लोगों से बात करके काम को तत्काल रुकवाया।

उन्होंने जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला से इस संबंध में वार्ता की जिसके बाद अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग सूर्यमनी सिंह को फोन पर किसानों की समस्या से अवगत कराया।

मौके

पर पहुंचे अधिशासी अभियंता सूर्यमनी सिंह ने बताया कि जो रजबहा की सफाई के मानक है उनके अनुसार ही कार्य किया जाएगा।

जिसके बाद प्रदेश महासचिव ने अधिशाषी अभियंता से कहा विपरीत कार्य हो रहा है इसमें तत्काल सुधार किया जाए तथा जल्द से जल्द किसानों को पानी उपलब्ध कराया जाए ।

जिसके बाद अधिशासी अभियंता ने किसानों को यह आश्वासन दिया की गेहूं की फसल को पानी मिलेगा जहां सफाई ठीक से नहीं कराई गई है वहां दोबारा कराई जाएगी ।प्रदेश महासचिव आदेश दुबे ने मीडिया को बताया कि अधिकारी ने आश्वाशन तो दिया है लेकिन जिस गति से कार्य हो रहा है लगता नहीं ये अपना वादा पूरा कर पाएंगे।

अगर कार्य में तेजी न लाई गई तो जिलाध्यक्ष कन्नौज राजा शुक्ला के नेतृत्व में कन्नौज कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा ।

Share