झांसी महानगर:शिक्षक कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर बांटे कम्बल और गर्म वस्त्र

प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर बांटे कम्बल और गर्म वस्त्र वितरण

झांसी! शिक्षक कांग्रेस के तत्वावधान में प्रदेश महासचिव सायमा नोमान के निर्देशन में जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद की अगुवाई में जरूरतमंदों को कम्बल और गर्म वस्त्र बांटे गए। राष्ट्रीय महासचिव / सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसियों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रमजान खान एडवोकेट, मुजफ्फर हाशमी, शमीमा सिद्दीकी, साजिद गौरी, फिरोज खान, माबूद अली (जिलाध्यक्ष भारतीय एकता सद्भावना मिशन), बहार अहमद, ललित कोरी, फिरोज हैदर, शरीफुल हसन, मुमताज खान, आरिफ सलीम, पंकज शाक्य, इलियास आदि मौजूद रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Share