इंडियन वेटरन आर्गेनाइजेशन (राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन) झांसी द्वारा मनाया गया नये साल 2025 का जश्न
झांसी! इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, झांसी ने आज दिनांक 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को आर आर डी कंपनी के फार्म हाउस, दिगारा में नये साल का जश्न बड़े हर्षोल्लास से मनाया। इसमें सैकड़ो पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सभी सैनिकों ने परिचय और अपने सुझाव दिए। संगठन के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने यहां पर उनके सुझाव के अनुसार संगठन को आगे बढ़ाने के लिए बोला। साथ ही सभी लोगों के लिए लंच की व्यवस्था भी की गई थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनक सिंह जी ने की संचालन आर डी फ़ौजी जी ने किया और आभार आर एल गोस्वामी जी ने किया
प्रोग्राम के अंत में कंपनी के संचालक दयाराम उर्फ पप्पू जी ने सभी पूर्व सैनिकों का माला और साल पहनाकर सम्मान किया और उन्होंने घोषणा की है एक प्लाट इंडियन वेटरेन्स आर्गेनाईजेशन को क्लब के लिए दान मे दिया जाएगा अंत में अध्यक्ष महोदय ने आरडी कंपनी के सभी साथियों को धन्यवाद किया।
टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।