झांसी महानगर:₹60000 के चार कीमती मोबाइल सहित 1 शातिर मोबाइल चोर झांसी रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन से गिरफ्तार

 

झांसी 14.12.2024

थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा ट्रेनों में चोरी करने वाला 01 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार,जिसके कब्जे से 04 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद ( अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये )

झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में  पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा *दिनांक 14.12.2024* को रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी से 01 शातिर मोबाइल चोर सूरज उर्फ पोली की गिरफ्तारी करते हुये 04 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गए ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –

1- सूरज उर्फ पोली पुत्र सुरेश जाटव निवासी मोहल्ला रामगढ़ माता वाली गली सब्जी मण्डी डबरा थाना कोतवाली जिला ग्वालियर म0प्र0

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान –

दिनांक 14.12.2024 रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी।

अनावरित अभियोग-

1-मु0अ0सं0 380/2024 धारा 380/411 भादवि थाना जीआरपी झाँसी
2-मु0अ0सं0 507/2024 धारा 305(सी)/317(2) बी.एन.एस. थाना जीआरपी झाँसी
3- मु0अ0सं0 508/2024 धारा 305(सी)/317(2) बी.एन.एस. थाना जीआरपी झाँसी
4- मु0अ0सं0 590/2024 धारा 305(सी)/317(2) बी.एन.एस. थाना जीआरपी झाँसी

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है ।

बरामदगी का विवरण –

1.एक अदद मोबाइल फोन पोको एक्स5 रंग हरा
2.एक अदद मोबाइल फोन रेडमी नोट 8 रंग नीला
3.एक अदद मोबाइल फोन इनफिनिक्स नोट 30 रंग हल्का आसमानी
4. एक अदद मोबाइल फोन रेडमी नोट 8 रंग आसमानी

अपराध करने का तरीका-

चलती ट्रेनों/स्टेशनों से यात्रा कर रहे यात्रियों का मोबाइल फोन आदि चोरी करना ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-

1-उ0नि0 श्री शिव स्वरूप सिंह थाना जीआरपी झाँसी अनुभाग झाँसी ।
2-उ0नि0 श्री लोगेश कुमार थाना जीआरपी झाँसी अनुभाग झाँसी ।
3-उ0नि0 श्री सुरेश चन्द्र यादव थाना जीआरपी झाँसी अनुभाग झाँसी ।
4- स0उ0नि0 श्री नवीन कुमार क्राइम विंग टीम रे0सु0बल झाँसी ।
5- का0 हेमन्त कुमार आरपीएफ पोस्ट झाँसी
6-का0 रतन कुमार आरपीएफ पोस्ट झाँसी ।
7-का0 अरूण सिंह राठौर डिटेक्टिव विंग रे0सु0बल झाँसी

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Share