वैगन मरम्मत कारखाना झाँसी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

झांसी ! वैगन मरम्मत कारखाना, उत्तर मध्य रेल, झांसी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में रंगोली, मेंहदी तथा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया किया था। प्रतियोगिताओ में विजयी महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत किया गया। महिला दिवस के आयोजन में अधिकरी कर्मचारी व प्रशिक्षुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर मुख्यालय प्रयागराज से मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति सिन्हा, भारती एवं प्रतिभा कदम व विशिष्ठ अतिथि अमिता श्रीवास्तवा उपाध्यक्षा रेलवे महिला कल्याण समिती झॉसी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन ऊषा सिंह, द्वारा तथा आभार श्रीमती किरन सिंह राधव ने किया।
टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।