राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग का संदेश

हटा पुष्पेंद्र रैकवार

राष्ट्रीय डेंगू दिवस

हटा। सिविल अस्पताल हटा में आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर मलेरिया निरीक्षक प्रदीप पनिका द्वारा एक रैली आशा कार्यकर्ताओं व स्टाफ के साथ निकाल कर शपथ ली कि डेंगू रोग को हम फैलने नहीं होने देंगे। साथ ही संदेश दिया कि इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएंगे।

डॉक्टर मनीष बहेरिया द्वारा बताया कि मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए नियमित घर के आसपास की सफाई,मच्छरदानी का उपयोग,मच्छर भागने के लिए आवश्यक उपाय किये जाएँ तो इस रोग से बचा जा सकता है। साथ ही मच्छरों के पनपने के स्थान जैसे कूलरों की,पक्षियों को पानी पीने वाले पात्रों की, पानी की टंकियां व स्थिर पानी के स्रोतों की नियमित सफाई सप्ताह में एक बार अवश्य करना चाहिए।

इससे अनावश्यक परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। शपथ अनिल अहिरवाल काउंसलर द्वारा सभी को दिलाई गई। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ,आशा सुपरवाइजर एवं मरीज, मरीज के परिजन उपस्थित रहे।

Share