[ad_1]
- ताराशक्ति रसोई: देशभर में चर्चा का विषय बना मानवता का यह अभियान
- मानवता और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है ताराशक्ति रसोई – डॉ. राजेश्वर सिंह
शकील अहमद
सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गई ताराशक्ति रसोई योजना ने मानवता और सेवा का एक नया अध्याय लिखा है। यह योजना कमजोर आर्थिक वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी बन चुकी है। पिछले 19 महीनों से ताराशक्ति रसोई हर दिन 4000 से अधिक लोगों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही है।
तीन स्थानों से हर दिन हज़ारों चेहरों पर मुस्कान
सरोजनीनगर में लोकबन्धु अस्पताल, विधायक कार्यालय (पराग चौराहा), और बरबिरवा चौराहा पर संचालित ताराशक्ति रसोई के माध्यम से सुबह और शाम हजारों जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन वितरित किया जाता है। 18 जुलाई 2023 से शुरू हुई यह रसोई सेवा आज देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है।
स्वच्छता और गुणवत्ता के साथ रोज़ बदलता मेन्यू
ताराशक्ति रसोई में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पौष्टिक और विविधतापूर्ण भोजन मेन्यू रोज बदला जाता है ताकि लोगों को भोजन में नयापन और पोषण दोनों मिल सके।
माँ तारा सिंह जी की प्रेरणा से शुरू हुई सेवा की यह अलख
पूज्य मां तारा सिंह जी की प्रेरणा से प्रेरित होकर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस पहल को मानवता की सेवा के प्रति समर्पित किया। डॉ. सिंह का कहना है, “गरीब और जरूरतमंदों की मदद करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। ताराशक्ति रसोई इसी दिशा में एक छोटा लेकिन सशक्त प्रयास है।”
स्थानीय लोगों की दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं
स्थानीय निवासियों ने ताराशक्ति रसोई को एक आशा की किरण बताया है। उनका कहना है कि यह योजना समाज में सेवा और एकजुटता का ऐसा उदाहरण पेश कर रही है, जो अन्यत्र देखने को नहीं मिलता।
ताराशक्ति रसोई: प्रेरणा स्रोत बनी सरोजनीनगर की यह पहल ताराशक्ति रसोई आज समाजसेवा और जनकल्याण का प्रतीक बन चुकी है।
[ad_2]
Source link