दिनांक 18.12.2024 जनपद उन्नाव दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना माखी व थाना बेहटामुजावर पुलिस द्वारा एक -एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना माखी-आज दिनांक 18.12.2024 को उ0नि0 श्री शमीम खां मय हमराह पुलिस बल द्वारा केस संख्या 3398/22 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त पल्टू पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम टनटन नगर थाना माखी जिला उन्नाव उम्र करीब 35 वर्ष को घर से गिरफ्तार किया गया।

थाना बेहटा मुजावर-आज दिनांक 18.12.2024 को उ0नि0 श्री सुनील कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा परिवाद सं0 905/2017, धारा 323/504/506 भादवि सम्बन्धित अभियुक्त रविन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रामेन्द्र सिंह पुत्र छेदी सिंह निवासी अमीरपुर गम्भीर पुर उम्र करीब 64 वर्ष थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव को घर से गिरफ्तार किया गया।

Share