• Home
  • News Submit Section
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Saturday, August 23, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

सीआईएसएफ ने वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड पदक जीतकर रचा इतिहास; ओलंपिक महत्वाकांक्षाओं का किया अनावरण

सीआईएसएफ ने वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड पदक जीतकर रचा इतिहास; ओलंपिक महत्वाकांक्षाओं का किया अनावरण

by Santosh Rajak
July 22, 2025
in दिल्ली
0

अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान का आरंभ किया

नई दिल्ली। भारत सरकार की खेलो भारत नीति के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उनका समर्थन करने के लिए लगातार प्रयासरत है।वर्ष 2024-25 के दौरान,सीआईएसएफ के एथलीटों ने 159 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जो बल के इतिहास में अब तक सर्वाधिक पदक संख्या है। ये पदक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और अखिल भारतीय पुलिस खेल आयोजनों में शानदार प्रदर्शन का परिणाम हैं। हाल ही में अमेरिका के बर्मिंघम में संपन्न हुए विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 2025 में, सीआईएसएफ के एथलीटों ने रिकॉर्ड 66 पदक जीते हैं, जिससे राष्ट्रीय पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि को मान्यता देने के लिए, महानिदेशक सीआईएसएफ ने 14 जुलाई 2025 को सीआईएसएफ मुख्यालय, लोधी रोड, नई दिल्ली में उन्हें सम्मानित किया। रिकॉर्ड प्रदर्शन में यह उछाल कई प्रमुख पहलों के कारण है, जिनमें खेल निधि में छह गुना वृद्धि (6 करोड़ रुपये तक), प्रति वर्ष 300 दिनों का विशेष आहार भत्ता (200 दिनों से अधिक), शिविरों और प्रतियोगिताओं के दौरान एथलीटों के लिए यात्रा और महंगाई भत्ते (टीए/डीए) में वृद्धि, नए जिम और अत्याधुनिक सुविधाओं की स्थापना, वार्षिक टूर्नामेंट कैलेंडर जारी करना, चोट प्रबंधन के लिए सुविधाएं, आदि शामिल हैं। पहली बार मुख्यालय में खेल गतिविधियों की दैनिक निगरानी के लिए सहायक महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को तैनात किया गया है। पहली बार एक पूर्ण पर्वतारोहण दल का भी गठन किया जा रहा है, जो वर्ष 2026 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई अभियान शुरू करेगा। बल ने अपना अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान भी शुरू किया है, जिसके माध्यम से 433 होनहार खेल प्रतिभाओं की भर्ती की जानी है, जिनमें 229 महिलाएं शामिल होंगी। यह चयन प्रक्रिया 7 जुलाई 2025 को शुरू हुआ है और 29 जुलाई 2025 तक देश भर के 14 चयन केंद्रों पर जारी रहेगा। इसके माध्यम से लॉन टेनिस, बैडमिंटन, कराटे, साइकिलिंग, तीरंदाजी, तलवारबाजी, कयाकिंग, रोइंग, वुशु, पेनकैक सिलाट जैसे खेलों में 13 नई टीमें बनाई जाएंगी। इस पहल को 12,868 आवेदकों की भारी प्रतिक्रिया मिली है। इनमें 350 अंतर्राष्ट्रीय और 3968 राष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं। इस अभियान ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के सभी कोनों से प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए प्रयासरत हैं। यह सीआईएसएफ के समावेशी दृष्टिकोण और जमीनी स्तर तक पहुँच पर केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। ओलंपिक पोडियम को ध्यान में रखते हुए, युवा, प्रतिभाशाली और होनहार खिलाड़ियों को ‘उच्च प्रदर्शन एथलीट’ के रूप में पहचाना जाएगा जो पोडियम स्तर पर पहुँच सकें। इन एथलीटों को विदेशों में प्रशिक्षण शिविरों के लिए प्रायोजित किया जायेगा। इसके अलावा, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों, फिजियोथेरेपिस्ट, आहार विशेषज्ञों और शक्ति एवं कंडीशनिंग प्रशिक्षकों सहित सहायक कर्मचारियों का एक समर्पित समूह उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उपलब्ध रहेगा। इन प्रयासों के माध्यम से, संगठन देश के सभी बलों और राज्यों में अग्रणी बनने और खेल उत्कृष्टता का अग्रदूत बनने का लक्ष्य रखता है।

 

Share

Related Posts

नई दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए विवाह समारोह में
झारखंड

नई दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए विवाह समारोह में

March 19, 2025
भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवह्वान पर लोकल फॉर वोकल को दे प्राथमिकता-आलोक शर्मा
दिल्ली

नई दिल्ली: पीएम मोदी आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

October 30, 2024
दिल्ली

नई दिल्ली:रोहतक-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट के बाद आग लगी , चार यात्री घायल होगये

October 30, 2024
एनजीईएल ने 10 GW रेन्यूवेबल एनेर्जी परियोजनाओं के विकास के लिए एम.ए.एच.ए.पी.आर.ई.आई.टी. के साथ किया जाइंट वेंचर समझौता
दिल्ली

एनजीईएल ने 10 GW रेन्यूवेबल एनेर्जी परियोजनाओं के विकास के लिए एम.ए.एच.ए.पी.आर.ई.आई.टी. के साथ किया जाइंट वेंचर समझौता

September 26, 2024
झारखंड कमर्चारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023″ कदाचार मुक्त सफलता पूवर्क संपन्न
दिल्ली

केंद्र तिरुपति के लड्डू में चर्बी मिलने की जांच करेगा

September 22, 2024
गोल्डी बरार के आपराधिक कुनबे में फूट पड़ गई
दिल्ली

गोल्डी बरार के आपराधिक कुनबे में फूट पड़ गई

September 21, 2024
Next Post

JAMSHEDPUR : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के महिला कमेटी की ओर से सोनारी में सावन महोत्सव

WEATHER UPDATES

मौसम

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

Recent Posts

  • जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में घुस मांगने व परेशान करने का आरोप।
  • 0x1c8c5b6a
  • हनुमान चौक पर नेपाली दंपत्ति की बाइक गायब, दुकानदार पर आरोप
  • स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही में धूमधाम से मनाया गया।

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ रहे ग्रामीण- वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत 19 पंचायतों में विशेष शिविरों का सफल आयोजन

Log In

Our Visitors

Visitors Today
2204
2642517
Total Visitors
147
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.