वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के निर्देश पर शुरू हुआ राहत अभियान
सनौली राम जानकी मंदिर परिसर में खाने-रहने और मेडिकल की व्यवस्था
घर लौटने में असमर्थ यात्रियों के लिए परिवहन की भी
व्यवस्था
नौतनवा/महराजगंज(आज)। नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों की मदद के लिए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के निर्देश पर भाजपा ने राहत अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता बबलू सिंह के नेतृत्व में सोनौली राम जानकी मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां फंसे हुए यात्रियों के लिए भोजन, रहने और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि अचानक नेपाल में हालात बिगड़ने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक वहां फंस गए थे। इन के लोगों के पास न तो रहने का इंतज़ाम है, और न ही खाने-पीने की सुविधा। इस स्थिति को देखते हुए,माननीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने तत्काल मदद का निर्देश दिया है।
बबलू सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में यात्रियों के भोजन की व्यवस्था कि गई है।बीमार या अस्वस्थ यात्रियों के लिए मेडिकल टीम भी तैनात है। इसके साथ ही जो पर्यटक घर लौटने में असमर्थ हैं, उनके लिए परिवहन की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित घर भेजने की भी सुविधा की है। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की तत्परता से फंसे हुए यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।