झांसी महानगर:निरीक्षक नागरिक पुलिस पर पदोन्नत हुए विकेश बाबू

निरीक्षक नागरिक पुलिस पर पदोन्नत हुए विकेश बाबू

झाँसी | पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त उप निरीक्षक विकेश बाबू को उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली- 2015 में संशोधित प्रावधानों के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत होने पर प्रतीक रैंक/स्टार लगाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यलय में तैनात उप निरीक्षक विकेश बाबू को निरीक्षक नागरिक पुलिस पर पदोन्नत होने पर परिक्षेत्रीय कार्यालय झांसी में पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान परिक्षेत्रीय कार्यलय में तैनात अधि०/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Share