एक दूसरे को जलेबी खिलाकर हरियाणा जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

एक दूसरे को जलेबी खिलाकर हरियाणा जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
कार्यकर्ताओं ने मोदी जी को जीत का जलेबी खिलाया
हरियाणा विधानसभा चुनाव में विजय पताका लहराने के बाद उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में ढोल ताशों की थाप पर झूमते और आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है हरियाणा में मिली विजय। यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लग जाएं।
जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी बताया कि  कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी जी को उनकी तस्वीर एवं पर उपमुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक को जलेबी खिलाकर जीत की बधाई दी इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जलेबी खिलाकर जश्न मनाया और पटाखे फोड़े
   इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष गंगापार कविता पटेल, किरण त्रिवेदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, मुरारी लाल अग्रवाल,वरुण केसरवानी, पूर्व विधायक दीपक पटेल,कुंज बिहारी मिश्रा, विवेक मिश्रा, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल ,प्रमोद मोदी,मनोज कुशवाहा, पार्षद आशीष द्विवेदी,नटवर लाल, नवाब खान, बिलाल अहमद, प्रशांत शुक्ला,  शिवा त्रिपाठी, आनंद दुबे, संजय सिंह, पप्पू पांडेय, आस्तिक शुक्ला,, मंजेश श्रीवास्तव,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share