फ्लाई ओवर निर्माण के बाद शहर वासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति : मंत्री बन्ना गुप्ता

kamran

March 7, 2024

जमशेदपुर (झारखंड)। आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो डिमना रोड स्थित फ्लाई ओवर निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण किया, आज से कार्य का शुभारम्भ हो गया जिसे पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने शिलान्यास किया था।

निरीक्षण के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा फ्लाई ओवर निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट और मानगो की जनता से किया गया वायदा था जिसे उन्होंने पूरा किया।

कई लोगो ने विभिन्न तरीको से इसमें व्यवधान डालने की कोशिश की, बहुत लोगो ने मेरे इस परियोजना को काल्पनिक और बेकार बताया और दुष्प्रचार किया लेकिन क्षेत्र की जनता और ईश्वर के सहयोग से इसे मूर्त रूप दिया गया।

उन्होंने बताया कि ये जमशेदपुर का पहला फ्लाई ओवर हैं जिसे 18 महीने मे पूरा कर जमशेदपुर की जनता को समर्पित किया जायेगा। वे खुद इसका लगातार मॉनिटरिंग करेंगे ताकि गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो और तय समयावधि मे कार्य संपन्न हो।

प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मनोज झा, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, कैलाश रजक, बबुआ झा, मनीष दुबे आदि उपस्थित थे।

Share