दिनांक 23.01.2024जनपद उन्नाव से तीन वारंटी गिरफ्तार।

kamran

January 23, 2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरवा पुलिस एवं थाना असोहा पुलिस द्वारा तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

थाना पुरवा- आज दिनांक 23.01.2024 को उ0नि0 श्री अभय कुमार तिवारी मय हमराह फोर्स द्वारा वारंटी अभियुक्तगण 1.सुक्खीलाल पुत्र लोधेश्वर लोध निवासी ग्राम बाजारखेड़ा मजरा मिर्रीकला थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 41 वर्ष तथा 2. दयाराम पुत्र लोधेश्वर नि0ग्राम बाजारखेड़ा मजरा मिर्रीकला थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 38 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 994/2013 धारा 325/323/504/506 भादवि को उनके घर ग्राम बाजारखेड़ा से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना असोहा- आज दिनांक 23.01.2024 को उ0नि0 श्री दिलीप पाल मय हमराह फोर्स द्वारा वारंटी अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र भगवान यादव निवासी ग्राम सरइया थाना असोहा जनपद उन्नाव उम्र करीब 55 वर्ष सम्बन्धित केस नं0 1272/21 धारा 21/22 NDPS ACT व ता0पेशी 29.01.2024 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Share