हर घर खिलेगा कमल (राजेंद्र मिश्रा)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

हर घर खिलेगा कमल (राजेंद्र मिश्रा)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

सैकड़ो लोग हुए भाजपा में शामिल

भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो लोग भाजपा में शामिल हुए तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए हुंकार भरा इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दरवाजा राष्ट्र एवं समाज की समर्पित भाव से सेवा करने वालों के लिए खुला हुआ है उन्होंने कहा आज सारी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व को स्वीकार कर रही है और आगामी लोकसभा के चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हर घर खिलेगा कमल और तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ 400 सीट पर करते हुए बनेगी फिर एक बार मोदी सरकार

     मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि समाजसेवी नीरज सिंह, बलवंत सिंह , सहित 92 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली

      कार्यक्रम की संयोजक रोहित जायसवाल रहे संचालन आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया

    इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, आनंद जायसवाल,कुश श्रीवास्तव राजेश केसरवानी,  प्रशांत शुक्ला , राम जी शुक्ला,नवीन शुक्ला, राजू शुक्ला, राकेश भारतीय, राजेश गौड़, सतीश प्रजापति आदि रहे

Share