साइबर सेल बस्ती द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति का सम्पूर्ण रु0 35000/ बैंक खाता में वापस कराया गया!

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*साइबर सेल बस्ती द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति का सम्पूर्ण रु0 35000/ बैंक खाता में वापस कराया गया!*

प्रवीन पाण्डेय पुत्र  विरेन्द्र पाण्डेय, गौरा उपाध्याय जनपद बस्ती  द्वारा  पुलिस अधीक्षक बस्ती  गोपाल कृष्ण चौधरी के समक्ष प्रस्तुत होकर बताया कि मेरे बैक खाते से किसी अज्ञात जालसाज द्वारा मेरे बैंक खाते से रु0 35000 निकाल लिया गया है।
    पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक  सुभाष चन्द्र सिंह बस्ती, का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी, का0 घनश्याम यादव,का0 संदीप कुमार का0 गौरव यादव, का0 रुपेश यादव साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन के माध्यम से निकाली गयी धनराशि रु0  35000  प्रवीन पाण्डेय के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपया वापस आने से  सूर्य देव चौधरी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रफुल्लित मन से   पुलिस अधीक्षक  व साइबर सेल को धन्यवाद दिया गया।

Share