शहर के वार्डों में महिला जन चौपाल लगाकर मुख्यमंत्री की लाडली बहनों को दे रहे योजनाओं की जानकारी।

kamran

September 16, 2023

शहर के वार्डों में महिला जन चौपाल लगाकर मुख्यमंत्री की लाडली बहनों को दे रहे योजनाओं की जानकारी। आज शहर के अलग-अलग वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट, पार्षद निकिता प्रजापति, मंडल महामंत्री पंकज प्रजापति व भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की लाडली बहनों को मध्य प्रदेश की जनहितकारी योजनाओं के संबंध में जन चौपाल लगाकर जानकारी दी गई। भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार महिलाओं के हित व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का सफल क्रियांवरण कर रहे हैं जिसका जिले में ही नहीं अपितु पूरे मध्य प्रदेश में शत-प्रतिशत लाभ पहुंचा है, लाडली बहना योजना से आज महिलाओं को राहत मिली है, उनका आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो पाया है, महिलाओं के लिए लघु उद्योग की सैकड़ो योजनाएं व लोन दरों में छूट, आज मध्य प्रदेश में महिलाओं के स्वरोजगार का साधन बनकर, स्वर्णिम मध्यप्रदेश की दिशा में ऐतिहासिक कदम के रूप में उभरी है।

Share