थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 620 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 620 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

आज दिनांक 22.12.2023 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान काली मन्दिर हडिया के पास थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती से अभियुक्त सूरज चौहान पुत्र राम नौकर चौहान उम्र 26 वर्ष ग्राम दूधराक्षे थाना रुधौली जनपद बस्ती को 620 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 271/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. सूरज चौहान पुत्र राम नौकर चौहान उम्र 26 वर्ष ग्राम दूधराक्षे थाना रुधौली जनपद बस्ती

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 271/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।
2.मु0अ0सं0 08/19 धारा 324 IPC थाना नगर, जनपद बस्ती

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. थानाध्यक्ष श्री महेश सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
  2. उपनिरीक्षक श्री नन्दलाल सरोज थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
  3. हे0का0 फयानाथ भाष्कर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
Share