• Home
  • News Submit Section
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Friday, September 19, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

डीडीसी रवि आनंद ने डायन प्रथा उन्मूलन हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया प्रचार रथ, डायन कुप्रथा के विरुद्ध लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है: नीता चौहान

by Manindar Manish
December 5, 2023
in झारखंड
0
डीडीसी रवि आनंद ने डायन प्रथा उन्मूलन हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया प्रचार रथ, डायन कुप्रथा के विरुद्ध लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है: नीता चौहान

पलामू (झारखंड)। डायन कुप्रथा उन्मूलन के लिए मंगलवार को समाहरणालय परिसर से प्रचार रथ रवाना किया गया। उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। इस प्रचार रथ के माध्यम से डायन कुप्रथा उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। यह प्रचार रथ पलामू जिला के सभी प्रखंडों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं हाट-बाजारों में ऑडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।

इस बाबत डीडीसी रवि आनंद ने कहा कि जिले में डायन अधिनियम 2001 के तहत डायन कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से जागरुकता रथ को रवाना किया गया है। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रथ के माध्यम से लोगों को डायन अधिनियम 2001 की जानकारी देकर डायन कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कुप्रथा को समाप्त करने में जिला प्रशासन का साथ देने की अपील की।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत साल 2023 में अभी तक पूरे जिले में कुल 47 मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कुप्रथा के विरुद्ध लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तांत्रिक के झाड़ फूंक एवं अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस निमित्त समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रचार रथ रवाना किया गया।

डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2001 के तहत किसी महिला को डायन के रूप में पहचान करने वाले तथा उस पहचान के प्रति अपने किसी भी कार्य, शब्द या रीति से कार्रवाई करने वाले को अधिकतम तीन महीने तक कारावास या एक हजार रुपये जुर्माना अथवा दोनों सजा का प्रावधान है। किसी महिला को डायन के रूप में पहचान कर उसे जानबूझकर शारीरिक या मानसिक यातना या अन्यथा प्रताड़ित करने पर छह माह की सजा या दो हजार रुपये जुर्माना अथवा दोनों सजा का प्रावधान है।

किसी महिला को डायन के रूप में पहचान करने के लिए साक्ष्य या अनवधता से अन्य व्यक्ति अथवा समाज के लोगों को उकसाने या षडयंत्र रचने या सहयोग करने की स्थिति में तीन महीने तक का कारावास या एक हजार रुपये का जुर्माना अथवा दोनों सजा का प्रावधान है।

डायन के रूप में पहचान की गयी महिला को शारीरिक या मानसिक हानि पहुंचाकर अथवा प्रताड़ित कर झाड़-फूंक या टोटका से उपचार करने वाले को एक साल तक की कारावास की सजा या दो हजार रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों सजा का प्रावधान है।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एमजीएम अस्पताल के सुचारू संचालन को लेकर समीक्षा बैठक

August 1, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत टाउन हॉल में आयोजित हुआ ‘संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह’

August 1, 2025
झारखंड

RANCHI : राष्ट्रपति पहुंची झारखंड राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

July 31, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : नशे के खिलाफ लड़ाई में एक और कदम – राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल ‘मानस’ के टोल फ्री नंबर 1933 पर नशे संबंधित गतिविधि की दें जानकारी

July 31, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : कदमा रामनगर साईं मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न

July 31, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का किया निरीक्षण

July 31, 2025
Next Post

देहात थाना पुलिस की उप निरीक्षक वीडा विश्वकर्मा ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

WEATHER UPDATES

नई दिल्ली
+28°C
राजस्थान
+27°C
मध्य प्रदेश
+24°C
उत्तर प्रदेश
+25°C
कोलकाता
+28°C
ओडिशा
+24°C
महाराष्ट्र
+24°C
बिहार
+26°C
पंजाब
+27°C
मौसम

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

Recent Posts

  • 0xf72cab2c
  • 0x8ecd9e9a
  • न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल में निःशुल्क परामर्श कैम्पविशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम हर दूसरे और चौथे रविवार को देगी सेवाएं
  • नौतनवा में दावतेइस्लामी भारत के तहत इज्तिमाए मिलाद आयोजित

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत प्रारम्भिक तैयारी के निमित्त बैठक

Log In

Our Visitors

Visitors Today
121
2755314
Total Visitors
144
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.