शिव परिवार लोक कल्याण संस्था के द्वारा पंचकुइया मंदिर पर किया गया विशाल भंडारा
झांसी। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर खंडेराव गेट स्थित झांसी की कुलदेवी माता प्राचीन पंचकुइया मंदिर पर विशाल भंडारा ओर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया। श्री शिवपरिवार लोक कल्याण संस्था के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यक्ष नत्थू कुशवाह के नेतृत्व में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर प्राचीन मंदिर मां शीतला देवी पचकुइया मंदिर को फूलों की सजावट के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास एवं दूर दराज से आए हुए भक्त गणों ने माता के दर्शन किए एवं प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान अतिथि सदर विधायक के पुत्र समाजसेवी परन शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों देवी सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता देवी सिंह पहलवान, सीनियर एडवोकेट घनश्याम दास कुशवाहा, राजेंद्र यादव, गुड्डू साहू का शॉल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। वही कार्यक्रम आयोजक नत्थू कुशवाह ने अतिथि परन शर्मा को शॉल श्रीफल भेंट ओर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। अंत में सभी का आभार श्रीमती चांदनी नत्थू कुशवाह ने व्यक्त किया।
टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।