गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में स्वतंत्रता सेनानी व उनके आश्रितों को किया गया सम्मानित

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के पदाधिकारियों ने घर जाकर किया सम्मानित

जमशेदपुर (झारखंड)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वी सिंहभूम जिले के स्वतंत्रता सेनानी व उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, डीसीएलआर धालभूम, अंचल अधिकारी जमशेदपुर तथा विशेष पदाधिकारी जेएनएसी ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों को घर जाकर सम्मानित किया।

इन्हें किया गया सम्मानित

  1. श्री अखौरी बालेश्वर सिन्हा (स्वतंत्रता सेनानी)
  2. श्रीमती नीलम शर्मा(आश्रित), पति स्व. राम अवतार सिंह
  3. सरोज देवी (आश्रित) पति स्व. प्रभाषचंद्र ठाकुर
  4. श्रीमती सी. शुभलक्ष्मी (आश्रित) पति स्व. सीभी राव,
  5. श्रीमती शैलजा सिन्हा (आश्रित) पति. स्व. कृष्णानंद सहाय
Share