• Home
  • News Submit Section
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Monday, August 11, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

आला अफसर लेते रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस की मुस्तैदी के बीच बसंत पंचमी स्नान पर्व सकुशल संपन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

by सद्दीक खान
February 14, 2024
in प्रमुख समाचार
0
आला अफसर लेते रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस की मुस्तैदी के बीच बसंत पंचमी स्नान पर्व सकुशल संपन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

आला अफसर लेते रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस की मुस्तैदी के बीच बसंत पंचमी स्नान पर्व सकुशल संपन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

     माघमेला प्रयागराज के पावन भूमि पर ज्ञान की देवी मॉ सरस्वती के प्राकट्य उत्सव बसंत पंचमी पर आज गंगा,यमुना व अदृश्य सरस्वती के पवित्र पावन संगम में हल्की ठंड हवाओं के मध्य लाखों  श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। माघ मेला के चतुर्थ स्नान बंसत पंचमी पर श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों का संगम की रेती पर जमावड़ा एक दिन पूर्व से ही प्रारम्भ हो गया, संगम स्नान का सिलसिला प्रातः काल शुभ मुहूर्त के साथ प्रारम्भ हुआ जो दिनभर अनवरत जारी रहा। संगम स्नान के उपरान्त श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों ने लेटे हनुमान जी का दर्शन भी किया तथा अक्षय फल की कामना हेतु अन्न, वस्त्र, फल का दान भी किया। स्नानार्थियों में संगम स्नान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये। श्रद्धालुओं के सुरक्षा के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिस, अग्निशमन दल, पीएसी के जवान, एटीएस के कमाण्डों व्यवस्थापित कर सतर्क दृष्टि रखी गई। पवित्र संगम में जल पुलिस के साथ मोटर बोट व गोताखोर/डीप डाइवर की नियुक्ति कर स्नानार्थियों/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये। इस दौरान स्टीमर के माध्यम से संगम क्षेत्र का लगातार निरीक्षण किया गया एवं एसडीआरएफ/फ्लड कम्पनी के जवानों द्वारा घाटों/जल पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी गयी। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन के माध्यम से चप्पे चप्पे पर नजर रखी गयी। ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं से लगातार अनुरोध किया गया कि सावधानी पूर्वक स्नान करें किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाये सकुशल स्नान कर अपने गंतव्य को वापस जाएं एवं मेले की सुरक्षा व स्वच्छता में हमारा सहयोग करे, मेले में आने वाले स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके दृष्टिगत मेला क्षेत्र में ही 06 स्थानों पर ‘पार्किंग’ की समुचित व्यवस्था की गयी। जिसके माध्यम से यह प्रयास किया गया कि संगम में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान घाट तक पहुचने में न्यूनतम पैदल चलना पड़े। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज  रमित शर्मा IPS, मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत IAS, पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS, लगातार मेला क्षेत्र में ही रहकर सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित कराते रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा घुड़सवारी के माध्यम से भी संगम क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। प्रभारी माघ मेला डॉ0 राजीव नारायण मिश्र IPS द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों की कुशलता ली गयी तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया व कमाण्ड सेन्टर के माध्यम से लगातार मेला क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखी गयी। पुलिस कर्मियों में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ व्यवहार में भी सेवा का भाव दिखाई पड़ा | सकुशल व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु पुलिस के आला अफसर लगातार मेला क्षेत्र में डटे रहें, तथा उच्चाधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र में आये हुये स्नानार्थियों/ श्रद्धालुओं से लगातार उनका कुशलक्षेम पुछा गया। स्नान के बाद लोगो ने प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन कर मेले में लगी प्रदर्शनी का भी लुत्फ उठाया। मेला क्षेत्र में नव निर्मित खोया पाया केन्द्रों के माध्यम से भूले भटकों को उनके परिजनों से मिलाया गया स्नानार्थियों में धर्म आस्था के प्रति काफी उत्साह देखने को पाया गया तथा मेले की व्यवस्था देखकर देश के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं ने अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त की। पुलिस बल के अथक प्रयासों के फल स्वरूप बसंत पंचमी का यह स्नान पर्व भी शान्ति और सुगमता के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ, जिसकी उच्चाधिकारीगणों द्वारा प्रशंसा की गयी।

Share

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री अमरमणी त्रिपाठी और पूर्व विधायक अमनमणी त्रिपाठी नौतनवा विधान सभा में अपनों तक पहुंचकर लोगों का हाल जाना।

August 9, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : कदमा रामनगर साईं मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न

July 31, 2025
प्रमुख समाचार

0x7be2e689

July 22, 2025
प्रमुख समाचार

0x1c8c5b6a

July 22, 2025
प्रमुख समाचार

0x1c8c5b6a

July 22, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता: साकची के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल का आयोजन

July 19, 2025
Next Post
कांस्टेबल श्यामधर मौर्या किए गए सम्मानित

कांस्टेबल श्यामधर मौर्या किए गए सम्मानित

WEATHER UPDATES

नई दिल्ली
+34°C
राजस्थान
+34°C
मध्य प्रदेश
+27°C
उत्तर प्रदेश
+30°C
कोलकाता
+31°C
ओडिशा
+28°C
महाराष्ट्र
+29°C
बिहार
+31°C
पंजाब
+36°C
मौसम

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

Recent Posts

  • नौतनवा पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी नें लग्जरी अखाडा का उद्घाटन किया
  • खबर का हुआ असर 20 बोरी खाद बरामद किया गया मानवाधिकार मीडिया
  • पूर्व मंत्री अमरमणी त्रिपाठी और पूर्व विधायक अमनमणी त्रिपाठी नौतनवा विधान सभा में अपनों तक पहुंचकर लोगों का हाल जाना।
  • JAMSHEDPUR : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एमजीएम अस्पताल के सुचारू संचालन को लेकर समीक्षा बैठक

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल ‘मानस’ के टोल फ्री नंबर 1933 पर नशे संबंधित गतिविधि की दें जानकारी

Log In

Our Visitors

Visitors Today
3481
2544855
Total Visitors
321
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.