आगामी लोकसभा का चुनाव विकसित भारत के निर्माण के लिए लड़ने जा रही है(प्रणव त्रिपाठी) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

आगामी लोकसभा का चुनाव विकसित भारत के निर्माण के लिए लड़ने जा रही है(प्रणव त्रिपाठी) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रयागराज महानगर की आगामी लोकसभा के चुनाव को लेकर बैठक भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित की गई इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा लोकसभा प्रभारी प्रणव त्रिपाठी ने कहा कि आगामी लोकसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत निर्माण के लिए लड़ने जा रही है और इस लड़ाई में देश की युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका निभानी होगी इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक जुट होकर संघटनात्मक सभी कार्यों को सफल बनाएं और अबकी बार 400 पार कर प्रधानमंत्री मोदी जी की तीसरी बार सरकार बनाएं 

     बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे ने किया और बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की चर्चा की

   मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से युवा मोर्चा के द्वारा विधानसभा स्तर पर युवाओं का सम्मेलन एवं बैठक का आयोजन किया जाएगा और घर-घर जाकर युवाओं एवं लाभार्थियों से जनसंपर्क किया जाएगा

   बैठक का संचालन आशीष त्रिवेदी ने और समापन  शुभम पांडे बाला ने किया 

   इस अवसर पर बचपन गुप्ता, अमित जैन, तन्मय उपाध्याय, रतन मित्तल, विक्रांत शुक्ला, मनीष सिंह, मनीष पांडे, यश कौशल ,अमन केसरवानी, सिद्धार्थ पांडे ,रजत दुबे ,अमन कुशवाहा ,शुभम त्रिपाठी, आकाश चौरसिया ,लव कुश केसरवानी ,अंकित गोस्वामी, सतीश केसरवानी, आदर्श सोनकर ,अभिषेक सिंह आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता रहे

Share