• Home
  • News Submit Section
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Friday, August 22, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गिरिडीह जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर मधुबन में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

by Manindar Manish
July 19, 2024
in झारखंड
0
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गिरिडीह जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर मधुबन में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

◆ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- राज्य सरकार की तमाम योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए, हर व्यक्ति को इसका मिले लाभ

◆ किसानों को वैकल्पिक कृषि के लिए तैयार करने की पूरी तैयारी रखने का अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

◆ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- मनरेगा श्रमिकों का समय पर पारिश्रमिक देना सुनिश्चित करें

● युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

● ग्रामीणों का पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता

● किसानों- मजदूरों को सशक्त बनाने के लिए सरकार संकल्पित

मधुबन गिरिडीह (झारखंड)। राज्य सरकार की तमाम विकास योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए। ये योजनाएं हर घर तक पहुंचे, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गिरिडीह जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर मधुबन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी संवेदना के साथ जनता की समस्याओं को सुने और समाधान निकालें। आपकी जिम्मेदारी बनती है कि जिले में सरकार की नीतियों और योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन हो ताकि उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को भी मिल सके। इसमें किसी भी तरह की कोताही और लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

धान रोपनी की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने जिले में मॉनसून की बारिश और धान रोपनी की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान वे किसानों के बीच बीज और खाद वितरण की वस्तुस्थिति से भी अवगत हुए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर कम बारिश की वजह से धान की बुवाई प्रभावित होती है तो किसानों को वैकल्पिक कृषि के लिए तैयार करने की पूरी तैयारी रखें।

किसानों को राहत करने के लिए सभी कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को केसीसी का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने बैठक में कृषि ऋण माफी योजना की भी जानकारी ली।

मनरेगा के तहत ज्यादा से मानव दिवस का सृजन हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। ताकि, मजदूरों को अपने गांव घर में ही रोजगार मिल सके और उनका पलायन नहीं हो। उन्होंने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को पारिश्रमिक का भुगतान समय पर हो, इसे सुनिश्चित करें।

युवाओं का पलायन नहीं हो, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिडीह जिले से बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा रोजगार के लिए बड़े शहरों एवं दूसरे राज्यों के लिए पलायन करते हैं। यह काफी चिंतनीय है। हमारी सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से युवाओं को जोड़ें, ताकि उन्हें अपने घर- गांव में ही रोजगार मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग पलायन करते हैं, उनका पूरा डेटाबेस भी रखें, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उसे अथवा उसके परिजनों को सरकार की ओर से समुचित राहत दिलाई जा सके।

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा फलदार पेड़ लगाने के लिए किसानों को प्रेरित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़कर उन्हें फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें। यह राज्य सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मकसद किसानों की आय बढ़ाना है। इस बैठक में उन्होंने पौधरोपण अभियान की भी जानकारी ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मॉनसून पूरे जिले में 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। अब तक 2 लाख 10 हज़ार से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं।

बिजली समेत अन्य व्यवस्थाओं में सुधार लाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिले में बिजली -पानी समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया । उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर रूप में मिलनी चाहिए। जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। लोगों को शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए जलापूर्ति योजनाओं का काम जल्द से जल्द पूरी हो। हाथियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर कॉरिडोर निर्माण के बारे में भी जानकारी ली।

इस बैठक में राज्यसभा सांसद श्री सरफराज अहमद, विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह समेत जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एमजीएम अस्पताल के सुचारू संचालन को लेकर समीक्षा बैठक

August 1, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत टाउन हॉल में आयोजित हुआ ‘संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह’

August 1, 2025
झारखंड

RANCHI : राष्ट्रपति पहुंची झारखंड राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

July 31, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : नशे के खिलाफ लड़ाई में एक और कदम – राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल ‘मानस’ के टोल फ्री नंबर 1933 पर नशे संबंधित गतिविधि की दें जानकारी

July 31, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : कदमा रामनगर साईं मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न

July 31, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का किया निरीक्षण

July 31, 2025
Next Post

क्षेत्र में अग्रणीय पंक्ति मैं है सिंह वाहिनी सर्विस स्टेशन --विवेक शर्मा

WEATHER UPDATES

मौसम

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

Recent Posts

  • जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में घुस मांगने व परेशान करने का आरोप।
  • 0x1c8c5b6a
  • हनुमान चौक पर नेपाली दंपत्ति की बाइक गायब, दुकानदार पर आरोप
  • स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही में धूमधाम से मनाया गया।

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस, डालसा की ओर से ओल्ड एज होम एवं आश्रय गृह बाराद्वारी में जागरूकता सह मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन

Log In

Our Visitors

Visitors Today
4704
2634521
Total Visitors
131
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.