विश्व पर्यावरण दिवस पर आरकेएसके की ओर से किया गया वृक्षारोपण,

  • मानवाधिकार मीडिया मध्य प्रदेश सच आप तक

हटा रिपोर्ट – पुष्पेंद्र रैकवार

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर आरकेएसके की ओर से किया गया वृक्षारोपण
  • हटा// पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत संकुईया में किशोरों को पर्यावरण संरक्षण के लेकर प्रोत्साहित कर वृक्षारोपण किया और एक जागरुकता रैली भी निकली गई।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य किशोर कार्यक्रम के द्वारा पर्यावरण के प्रति किशोरों में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए पर्यावरण के बारे बताया गया।
  • जिससे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपना सकें। संकुइयां स्कूल में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा पौधारोपण किया गया।
  • और स्कूल प्राचार्य मनोज नामदेव ने कहा कि हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ हमें याद दिलाता है
  • कि मानवता ने प्रकृति को कितना नुक़सान पहुँचाया है – और साथ ही ये आगाह भी करता है कि अब आगे इस संकट से किस तरह से निपटना है । यह एक चेतावनी है
  • कि अगर हमने तुरन्त क़दम नहीं उठाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी रहने योग्य नहीं बचेगी।
  • किशोर किशोरियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।रैली निकाली गई जिसमें पेड़ लगाने और पृथ्वी बचाने जैसे नारे दिए गए।
  • राष्ट्रीय के किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के संस्था प्रतिनिधि नितेश कुसम्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र निश्रा के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर अमजद कुरैशी वर्षा राजपूत के द्वारा फलदार पौधो का रोपण स्कूल परिषर में किया गया।
  • इस दौरा स्कूल शिक्षक मुकेश रैकवार कमलेश ताम्रकार, आशा दुर्गा प्यासी साथिया अमित पटेल सहित किशोर किशिरियो और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
Share